Jammu and Kashmir: डोडा के जंगलों में भीषण आग, काबू पाने में जुटी वन विभाग की टीम
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के जंगलों में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग तेजी से फैल रही है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया. कर्मचारी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, ताकि इसे आसपास के जंगलों में फैलने से रोका जा सके. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
