News

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी कब है? 28-29 मार्च की उलझन करें खत्म, जानें सही तिथि और मुहूर्त

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी कब है? 28-29 मार्च की उलझन करें खत्म, जानें सही तिथि और मुहूर्त

Kamada Ekadashi 2026 Mai kab Hai: हिंदू धर्म में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व है, जिसे कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी होती है. मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है. साल 2026 में इसकी तिथि को लेकर कुछ लोग 28 मार्च और कुछ 29 मार्च को लेकर उलझन में हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है.

कामदा एकादशी 2026 की सही तिथि

  • शुरुआत: 28 मार्च 2026, सुबह 8:45 बजे तक.
  • समापन: 29 मार्च 2026, सुबह 7:46 बजे.

इसलिए उदयातिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा.

कामदा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

कामदा एकादशी के दिन पूजा मुहूर्त सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा.

कामदा एकादशी की पूजा विधि

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें फिर घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. पीले वस्त्र, फूल, तुलसी दल, धूप-दीप अर्पित करें. भगवान को फल, मिठाई और पंचामृत का भोग लगाएं. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. कामदा एकादशी व्रत कथा का पाठ या श्रवण करें. दिनभर व्रत रखें और शाम को आरती करें.

कामदा एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है. जीवन में सुख-समृद्धि आती है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं. पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को भूत-प्रेत योनि से भी मुक्ति मिल सकती है. इसलिए इसे बहुत ही पुण्यदायी एकादशी माना गया है.

ये भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: एकादशी व्रत में चावल खाना क्यों है वर्जित? जानें पौराणिक कथा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *