News

Kolkata Pandal Collapse: भगदड़ के बाद बिखरे जूते-चप्पल, दिल दहलाने वाली तस्वीरें…

कोलकाता के छोर बागान सारजनी दुर्गा पूजा पंडाल में त्यौहार के उल्लास के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. कल शाम हुई भगदड़ में कम से कम 19 श्रद्धालुओं की जान चली गई और 25 अन्य घायल हो गए. घटना के बाद पंडाल स्थल पर जूते-चप्पल और अन्य सामान बिखरे पड़े मिले, जो उस भयावह मंजर की गवाही दे रहे थे. इस मामले में कोलकाता पुलिस ने अब तक 10 आयोजकों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि भगदड़ के कारणों का पता चल सके और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *