News

Palmistry: होगी धन की वर्षा या रहेंगी आर्थिक समस्याएं… हथेली का ये पर्वत बता देगा

Palmistry: होगी धन की वर्षा या रहेंगी आर्थिक समस्याएं… हथेली का ये पर्वत बता देगा

Shukra Parvat: हस्तरेखा शास्त्र का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व है. इसमें हाथ की रेखाओं और हथेली पर मौजूद पर्वतों के रहस्य बताए गए हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की रेखाएं और हथेली पर मौजूद सभी पर्वत व्यक्ति के जीवन की सारी कहानी कहते हैं. इनके माध्यम से व्यक्ति के भूत और भविष्य के बारे में पता लगया जा सकता है. आज हम आपको हथेली के उस पर्वत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्यक्ति के आर्थिक पक्ष के बारे में बताता है. हम जिसकी बात कर रहे हैं वो शुक्र पर्वत है.

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, रचनात्मकता, आर्थिक उन्नति और प्रेम का काराक माना जाता है. हस्तरेखा शास्त्र में भी शुक्र का विशेष महत्व है. कुंडली के साथ ही हथेली में भी शुक्र पर्वत की स्थिति व्यक्ति के आर्थिक जीवन की कई सारी जानकारी देती है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में शुक्र पर्वत की अच्छी स्थिति होने पर धन-धान्य की प्राप्ति होती है. वहीं इसकी अशुभ स्थिति होने पर आर्थिक परेशानियां आती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि हथेली को देखकर कैसे आर्थिक स्थिति के बारे में जाना जा सकता है?

हथेली में शुक्र की ये स्थिति आर्थिक पक्ष के लिए अनुकूल

  • हथेली में गुलाबी रंग लिए हुए और उभरा हुआ शुक्र पर्वत शुभ परिणाम दिलाता है.
  • अगर रेखाओं के जरिए शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान बने तो ये आर्थिक लाभ का संकेत होता है. ऐसे लोग कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करते.
  • हथेली में शुक्र पर्वत पर तिल का निशान आर्थिक स्थिति के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है. ऐसे लोग करियर क्षेत्र में जबरदस्त सफलता प्राप्त करते हैं.
  • शुक्र पर्वत पर स्वास्तिक या फिर मछली का निशान बनना ये संकेत देता है कि जीवन में आर्थिक समस्याएं न के बराबर होंगी.

शुक्र पर्वत ये स्थिति आर्थिक पक्ष के प्रतिकूल

  • हथेली में शुक्र पर्वत का बहुत अधिक दबा होना आर्थिक दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता. दबा शुक्र पर्वत खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बताता है.
  • शुक्र पर्वत पर किसी तरह का दाग भी आर्थिक रूप से शुभ नहीं माना जाता. ऐसा होने पर बार-बार आर्थिक परेशानियां आती हैं.
  • शुक्र पर्वत पर रेखाओं का एक दूसरे को काटकर जालीदार आकृतियां बनाना शुभ नहीं होता. ऐसे लोग भी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या-क्या करना चाहिए? जानें खरीदारी के अलावा कौन से काम हैं जरुरी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *