News

Ramayan: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पोस्टपोन हो गई? सोशल मीडिया पर पब्लिक का हल्ला

Ramayan: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पोस्टपोन हो गई? सोशल मीडिया पर पब्लिक का हल्ला

Ramayan: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट 1 दिवाली 2026 में रिलीज किया जाएगा. जिसका मेकर्स पहले ही अनाउंसमेंट कर चुके हैं. यूं तो अबतक सिर्फ फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो ही आया है. फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है,क्योंकि बजट ही 4000 करोड़ रुपये है. नमित मल्होत्रा फिल्म पर पैसे लगा रहे हैं, जबकि यश को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं. जबकि, रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. वहीं, यश रावण और हनुमान का रोल सनी देओल कर रहे हैं. हाल ही में जानकारी मिली कि फिल्म का ग्रैंड इवेंट होगा, जहां सभी कैरेक्टर्स के बारे में बताया जाएगा. लेकिन उसे लेकर भी कुछ कन्फर्मेशन नहीं है. लेकिन अब क्यों कहा जा रहा है कि फिल्म पोस्टपोन हो रही है.

रणबीर कपूर लंबे वक्त से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. जो इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. बेशक मेकर्स की तरफ से एकदम चुपके से पूरा काम किया जा रहा है. लेकिन उन्होंने पोस्टपोन को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है. फिर भी हल्ला क्यों हो रहा है, आइए आपको बताते हैं.

‘रामायण’ पोस्टपोन हो रही है?

हाल ही में जानकारी मिली थी कि सनी देओल जल्द ही रामायण पार्ट 2 के सेट पर पहुंचने वाले हैं. क्योंकि रणबीर कपूर पहले से ही फिल्म पर काम कर रहे हैं. ऐसे में वो जल्द ही एक बड़ा सीक्वेंस साथ में कंप्लीट कर लेंगे. दरअसल पहली फिल्म अभी एडिटिंग टेबल पर है, क्योंकि पूरी फिल्म में बड़े लेवल पर VFX का यूज हुआ है तो फिल्म को फाइनल होने में वक्त लगेगा. हालांकि, लोग चाहते हैं कि मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट दिया जाए. एक पोस्टर या फिर टीजर ही रिलीज हो जाए. लेकिन इस फिल्म को शुरू हुए लंबा वक्त हो गया है, फिर भी अपडेट के नाम पर कुछ नहीं मिला. जिसे लेकर हर कोई अपनी नाराजगी जाहिर करता हुआ दिख रहा है. दरअसल ‘रामायण’ पर देश टकटकी लगाए हुए बैठा है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2: रहमान डकैत छोड़िए, रणवीर सिंह की इस विलेन से होगी सबसे बड़ी टक्कर, धुरंधर 2 के गाने में मिला HINT

इसी बीच सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ‘रामायण’ दिवाली पर रिलीज ही नहीं होगी. इसके पीछे का कारण क्या है, यह जानकारी नहीं मिली है. अब क्योंकि मेकर्स ने कुछ बोला नहीं, तो टीवी9 हिंदी इसकी कोई पुष्टी नहीं करता. पर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बाद बहस तेज हो गई है. और इस खबर ने लोगों को भी निराश और परेशान कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *