News

Ranbir Kapoor Video: कैमरा मुंह में क्यों ला रहा है… इवेंट में बोले रणबीर कपूर, देखें वीडियो

Ranbir Kapoor Video: कैमरा मुंह में क्यों ला रहा है… इवेंट में बोले रणबीर कपूर, देखें वीडियो

Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. वो जहां भी जाते हैं उनके चाहने वालों की भीड़ लग जाती है. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में रणबीर इंडियन सुपर गेमिंग लीग में शामिल हए. रणबीर जब इवेंट में पहुंचे तो वहां भी लोग उनके लिए काफी एक्साइटेड नजर आए. उन्हें पैपराजी ने घेर लिया और उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे और वीडियोज बनाने लगे. उस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसपर रणबीर ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया और अब उनका वीडियो वायरल है.

दरअसल, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करते हैं. उस दौरान एक कैमरामैन का कैमरा बार-बार रणबीर के चेहरे के पास चला जाता है. ऐसे में रणबीर उससे कहते हैं, “कैमरा मुंह में क्यों ला रहा है.” उसके बाद थोड़ा आगे बढ़ते हैं और फिर मुस्कुराते हैं. उनका ये मजाकिया अंदाज देख पैपराजी भी हंसने लगते हैं. अब रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है.

रणबीर कपूर की पहली फिल्म

रणबीर हिंदी सिनेमा के टॉप-एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म ‘सावरिया’ से अपना करियर शुरू किया था. 19 सालों के करियर में उन्होंने खूब पहचान बनाई है. आज उनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. उनकी फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि फैंस उनकी फिल्मों को बेसब्री से इंतजार करते हैं. अभी भी उनके खाते में दो ऐसी फिल्में हैं, जिनका फैंस को इंतजार है.

ये भी पढ़ें-

इस फिल्म में ऐसा क्या था कि नाम लेते ही ट्रोल हो गईं आलिया भट्ट? क्या है गॉन गर्ल की कहानी?

राम गोपाल वर्मा ने ईरान-इजराइल जंग से जोड़ा धुरंधर 2-टॉक्सिक का क्लैश, लोगों ने कर दिया ट्रोल, कहा- ये पागल हो गया है

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में

पहली फिल्म है संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी ‘लव एंड वॉर’, जिसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल भी हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, लेकिन अभी डेट तय नहीं है. दूसरी फिल्म है नितेश तिवारी की ‘रामायण’. ये दो पार्ट की फिल्म है. पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में यश, सनी देओल और राघव जुयाल जैसे स्टार्स भी दिखने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *