UPSC SSC Paper Leak: राज्यसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा, सरकार ने कहा- 5 साल से बेदाग है रिकॉर्ड
UPSC SSC Paper Leak Update: केंद्र सरकार ने राज्यसभा में साफ किया है कि पिछले 5 सालों में UPSC और SSC की किसी भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी.