News

Viral Video: चालान से बचने के लिए पाकिस्तानी ने लगाया ऐसा दिमाग, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप!

Viral Video: चालान से बचने के लिए पाकिस्तानी ने लगाया ऐसा दिमाग, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप!

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट की ‘दुनिया’ में कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. मामला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है, जहां एक बंदे ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए देसी जुगाड़ की सारी हदें पार कर दीं. आप भी देखिए ये वायरल वीडियो और मजे लीजिए.

अक्सर लोग पुलिस और चालान से बचने के नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं, लेकिन इस पाकिस्तानी बंदे ने तो गजब ही कर डाला. भाई ने अपनी पैंट की बेल्ट को ही सीट बेल्ट बना दिया. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी कार सवार के पास जाकर उसे भारी चालान की याद दिलाता है, तो ड्राइविंग सीट पर बैठा बंदा फुल कॉन्फिडेंस से कहता है, मैंने तो बेल्ट पहनी है.

लेकिन जैसे ही पुलिस कैमरे का फोकस कार की सीट बेल्ट पर करती है, तो बंदे की सारी होशियारी धरी की धरी रह जाती है. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि कार की सीट बेल्ट टूटी हुई थी, और बंदे ने उसकी जगह अपनी पतलून की बेल्ट खोलकर उसे कार की हुक में फंसाया हुआ था. ये भी पढ़ें: Viral Video: चिकन-मटन भूल जाइए, यहां प्लेट में परोसा जा रहा है जहरीला कोबरा; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स इस बंदे का जुगाड़ देखकर दंग हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, भाई के पास दिमाग तो है, पर गलत जगह यूज कर लिया. दूसरे ने चुटकी ली, आईएमएफ वाले भी सोच रहे होंगे कि लोन वापस मांगे या टैलेंट को सलाम करें. एक अन्य ने लिखा, और इन्हें कश्मीर चाहिए, पहले अपनी पतलून तो संभाल ले भाई. ये भी पढ़ें:Viral Video: पिंक लहंगे में विदेशी महिला ने किया गजब का डांस, देसी ठुमकों पर फिदा हुआ इंटरनेट!

अब देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *