News

Viral Video: छोटी बच्ची ने क्या गजब डांस किया, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग; आप भी देखें वीडियो

Viral Video: छोटी बच्ची ने क्या गजब डांस किया, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग; आप भी देखें वीडियो

टैलेंट कहीं भी पैदा हो सकता है. वो ऊंच-नीच, गरीब-अमीर, छोटा-बड़ा कुछ नहीं देखता. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची धमाकेदार डांस करती नजर आती है. महज कुछ सेकंड की इस क्लिप ने लोगों का दिल जीत लिया है. बच्ची के डांस से लेकर उसके चेहरे के एक्सप्रेशन्स, आत्मविश्वास और शानदार मूव्स देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. ऐसे टैलेंटेड बच्चे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं, जो साधारण घरों में पैदा होकर भी अपने शानदार टैलेंट से हर किसी को हैरान कर देते हैं.

वीडियो की शुरुआत एक कमरे से होती है, जहां जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, बच्ची बिना किसी झिझक के पूरे जोश के साथ थिरकना शुरू कर देती है. उसके स्टेप्स में गजब की एनर्जी और चेहरे पर मासूम मुस्कान देखने को मिलती है. उसने पुराने गाने ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाने पर डांस किया है. सबसे खास बात ये है कि बच्ची सिर्फ स्टेप्स ही नहीं कर रही बल्कि गाने के बोल के हिसाब से एक्सप्रेशन्स भी दे रही है. उसकी अदाएं तो बिल्कुल ऐसी हैं जैसे कोई प्रोफेशनल डांसर डांस कर रहा हो. उसकी परफॉर्मेंस देखकर भला कौन हैरान हुए बिना नहीं रह पाएगा.

ये भी पढ़ें: दुल्हन ने ली गजब की एंट्री, परफॉर्मेंस देख खुश हो जाएगा दिल; देखें वीडियो

हजारों बार देखा जा चुका वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर epic_neuse नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 14 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. किसी ने कहा कि ‘इतनी छोटी उम्र में इतना शानदार डांस’, तो किसी ने कहा कि ‘ये बच्ची तो भविष्य की सुपरस्टार है’.

आज के समय में जहां हर कोई बड़े-बड़े मंचों पर परफॉर्मेंस की बात करता है, वहीं ये वीडियो दिखाता है कि टैलेंट उम्र या मंच का मोहताज नहीं होता. इस छोटी सी बच्ची ने अपने आत्मविश्वास और हुनर से सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों में जगह बना ली है और ये किसी बड़े मंच से कम नहीं है.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Epic news (@epic_neuse)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *