News

Viral Video: बंदे ने ऐसी जगह चलाई साइकिल, देखते ही लोगों के छूटे पसीने; वीडियो वायरल

Viral Video: बंदे ने ऐसी जगह चलाई साइकिल, देखते ही लोगों के छूटे पसीने; वीडियो वायरल

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे स्टंट देखने को मिल जाते हैं, जो मजेदार भी होते हैं और हैरान भी करते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए. दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स छोटे से तालाब के बीच बने बेहद पतले लकड़ी के पटरे पर साइकिल चलाता नजर आता है. उसका कमाल का बैलेंस देखकर लोग दंग रह गए हैं. आमतौर पर ऐसे स्टंट करने के लिए काफी प्रैक्टिस और बैलेंस की जरूरत होती है, क्योंकि जरा सी गलती गंभीर चोट का कारण बन सकती है, लेकिन फिर भी इस बंदे ने जिस आत्मविश्वास के साथ पतले पटरे पर साइकिल चलाई, उसने लोगों को हैरान कर दिया.

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक तालाब के बीचों-बीच लकड़ी का बहुत पतला पटरानुमा रास्ता बना हुआ है. ये रास्ता इतना पतला है कि उसपर पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं लगता, लेकिन तभी एक बंदा साइकिल लेकर वहां पहुंचता है और बिना झिझक उस पटरे पर साइकिल चढ़ा देता है. किसी को विश्वास नहीं होता कि कोई इतनी पतली जगह पर साइकिल चला सकता है, लेकिन बंदा पूरे आत्मविश्वास के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू करता है. उसकी नजर पूरी तरह रास्ते पर टिकी रहती है और वो बेहद संतुलित अंदाज में पैडल मारता जाता है. जब वो रास्ता पार कर जाता है तो उसके साथी खुशी से झूम उठते हैं.

ये भी पढ़ें: स्टंट के चक्कर में हो गया कांड, देखिए कैसे भैंस ने बंदे को दिया ‘जोर का झटका’

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस चौंकाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @HumansNoContext नाम की आईडी से शेयर किया गया है और मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा है, ‘यह वीडियो देखकर ही मैं दो बार गिर गया’. महज 21 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन यानी 13 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 5 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘भाई वीडियो को इतने ध्यान से देख रहा था कि उसे खुद फिजिक्स का अनुभव होने लगा. तभी पता चलता है कि क्लिप का असली असर हुआ है’, तो किसी ने कहा कि ‘मुझे जीवन में इसी फोकस और कॉन्सन्ट्रेशन की जरूरत है’.

यहां देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *