Xiaomi 17: क्यों खरीदना ये महंगा फोन? जब कम दाम में मिल रहे ये 5 धांसू मोबाइल
Vivo X300 Price in India: 200MP प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस इस फोन की कीमत 75998 रुपए (एक्स शोरूम) है. इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 6040 एमएएच बैटरी दी गई है. (फोटो-वीवो)
Samsung Galaxy S25 Price in India: 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस वाले इस फोन की कीमत 74999 रुपए (12/256GB) है. फ्लिपकार्ट पर बिक रहे इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 4000 एमएएच बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. (फोटो- सैमसंग)
OnePlus 15 Price in India: इस फोन की कीमत 72999 रुपए (12/256GB) से शुरू होती है. इस हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर, 32 मेगापिक्सल सेल्फी, 7300mAh बैटरी और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. (फोटो- वनप्लस)
Realme GT 8 Pro Price in India: इस हैंडसेट में 6.79 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है. 32 मेगापिक्सल सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन की कीमत 72999 रुपए है, ये दाम इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है. (फोटो-रियलमी)
iQOO 15 Price in India: इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, पावरफुल चिपसेट से लैस इस फोन की कीमत 72998 रुपए है. इस कीमत में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. इस डिवाइस में 6.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. 7000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है. (फोटो- आईकू)




