News

दृश्यम 3-हनुमान अंश के बीच थिएटर में रिलीज हुई डोरेमोन पर फिल्म, पहले वीकेंड कितने रुपये कमाए?

दृश्यम 3-हनुमान अंश के बीच थिएटर में रिलीज हुई डोरेमोन पर फिल्म, पहले वीकेंड कितने रुपये कमाए?

Doraemon Castle of the Undersea Devil: डोरेमोन का नाम सुनते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं. जब भी ये शो आता था बच्चे तो छोड़िए बड़े भी बच्चों की तरह टीवी से चिपक कर बैठ जाते थे. नोबिता के जीवन की ट्रबल, सूमियो की अय्याशी, जियान का गुस्सा, सिजुका की क्यूटनेस और डोरेमोन की जादुई जेब के हैरान कर देने वाले गैजेट्स. इस सीरियल को बच्चे आज भी बहुत पसंद करते हैं. अब जरा सोचिए कि अगर ये सीरियल टीवी की जगह एक फिल्म के रूप में बड़ी स्क्रीन पर देखने को मिल जाए तो क्या होगा.

ऐसा हुआ है और डोरेमोन कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के 3 दिन पूरे कर चुकी है. हनुमान अंश और दृश्यम 3 जैसी फिल्मों की रिलीज के बीच भी इस फिल्म का अलग ही रौला नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में क्या कमाल कर के दिखाया है.

डोरेमोन कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल ने कितने कमा लिए?

डोरेमोन कैसर ऑफ द अंडरसी डेविल फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.95 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला और फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने तीसरे दिन की कमाई में फिर से इजाफा किया और इसका नेट कलेक्शन 3 करोड़ रुपये का रहा. मतलब फिल्म को लेकर भारत में क्रेज बढ़ रहा है और इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें- Box Office: अपनी ही इन 7 फिल्मों से आगे निकले अजय देवगन, 300 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3

कई फिल्मों से क्लैश के बाद भी बेहतर प्रदर्शन

फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 8.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. ये कमाल फिल्म ने तब किया है जब पहले से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश और दृश्यम 3 जैसी फिल्में तैनात हैं और काफी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड से एवेंजर्स एंडगेम और साउथ से द पैराडाइज समेत कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई हैं. लेकिन इन सभी फिल्मों के अलावा भी इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है और पहले वीकेंड में अपनी कमाई को डीसेंट बनाए रखा है. आगे भी फिल्म से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *