News

पाकिस्तान में राजनीतिक हड़कंप, पेशावर और एबटाबाद में होने वाले क्रिकेट मैचों का बदला गया ठिकाना

पाकिस्तान में राजनीतिक हड़कंप, पेशावर और एबटाबाद में होने वाले क्रिकेट मैचों का बदला गया ठिकाना

पाकिस्तान में लंबे समय तक सबकुछ ठीक रहे, भला ऐसा कैसे हो सकता है? इस बार देश के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में राजनीतिक उथल-पुथल मची है, जिसके चलते PCB को पेशावर और एबटाबाद में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के ठिकानों को बदलने पर मजबूर होना पड़ा है. पेशावर और एबटाबाद में प्रथम श्रेणी के प्रेसिडेंट ट्रॉफी ग्रेड-1 टूर्नामेंट के मेत होने थे, जिसे खैबर पख्तूनख्वा इलाके में संघीय सरकार की ओर से इमरजेंसी और गवर्नर शासन लगाने के बाद PCB ने शिफ्ट कर दिया है.

पेशावर और एबटाबाद से मुकाबले शिफ्ट

पाकिस्तान में इस साल प्रेसिडेंट ट्रॉफी के मुकाबले 4 शहरों में हो रहे थे, जिसमें पेशावर, एबटाबाद, इस्लामाबाद और रावलपिंडी शामिल हैं. लेकिन, अब इनमें से 2 ठिकाने- पेशावर और एबटाबाद- में मुकाबले नहीं खेले जाएंगे. इस्लामाबाद और रावलपिंडी के मुकाबले अपने तय शेड्यूल से ही होंगे.

कहां होंगे पेशावर और एबटाबाद में होने वाले मैच?

प्रेसिडेंट कप के मैच पेशावर के इमरान खान स्टेडियम और एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने थे. लेकिन, बदले ठिकाने के बाद ये मुकाबले अब 14 अक्टूबर को शेखपुरा के राणा नावेद क्रिकेट एकेडमी और लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम के बगल में बने LCCA ग्राउंड पर खेले जाएंगे. राणा नावेद क्रिकेट एकेडमी में घानी बनाम हैदराबाद किंग्समेन का मुकाबला होगा. जबकि LCCA ग्राउंड पर सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन लिमिटेड का मैच ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड से होगा.

क्रिकइंफो के मुताबिक LCCA ग्राउंड पर आखिरी राउंड का भी एक मैच खेला जाएगा, जो कि मारखोर IT सॉल्यूशन और पाकिस्तान TV के बीच होगा. वहीं इस्लामाबाद के नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर हैदराबाद किंग्समेन और स्टेट बैक ऑफ पाकिस्तान का मैच होगा.

प्रेसीडेंट कप का फाइनल राउंड 19 अक्टूबर से शुरू होगा. इसके लीग स्टेज के मुकाबले राउंड रोबिन फॉर्मेट में होंगे, जहां 8 टीमें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करती दिखेंगी. टॉप 2
टीम फाइनल में पहुंचेगी, जिसका वेन्य़ू कन्फर्म होना अभी बाकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *