बुर्ज खलीफा पर कैप्टन स्मित की तस्वीर? वायरल वीडियो का सच आया सामने
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि उनकी तस्वीर से दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत को रोशन किया गया. TV9 की वायरल टेस्ट टीम ने इस दावे की पड़ताल की. जांच में ऐसी कोई भरोसेमंद राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खबर नहीं मिली. वहीं, Hive Moderation टूल ने वीडियो के AI जनरेटेड होने की संभावना 81.7% बताई. Google के SynthID टूल से भी वीडियो के AI से बनाए जाने के संकेत मिले. जांच में दावा गलत पाया गया. वीडियो AI की मदद से बनाया गया है.
