News

मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक… SBI के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक! देश के सबसे बड़े बैंक ने शुरू की जांच

मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक… SBI के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक! देश के सबसे बड़े बैंक ने शुरू की जांच

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एसबीआई के ग्राहकों का कुछ अहम डेटा डार्क वेब पर उजागर होने की आशंका जताई जा रही है. बैंक ने 21 अक्टूबर को शेयर बाजारों को इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी दी है. इस खबर के सामने आने के बाद से बैंकिंग सेक्टर में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, बैंक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए फौरन हरकत में आते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है. साइबर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बैंक की तरफ से सभी जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं.

जांच में कैसे सामने आई डेटा लीक की बात

एसबीआई को इस संभावित डेटा लीक के बारे में 16 अक्टूबर 2026 को सबसे पहले जानकारी मिली थी. बैंक को अपनी थ्रेट इंटेलिजेंस सेवा प्रदाता, रक्षा साइबर एजेंसी के साथ-साथ सीईआरटी-इन (CERT-In) से इस संबंध में खास अलर्ट मिले थे. इन अलर्ट्स के मिलने के बाद बैंक ने तुरंत अपनी शुरुआती जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच के दौरान बैंक की टीम ने लगभग 3.75 लाख रिकॉर्ड को खंगाला. इस सघन विश्लेषण में एक परेशान करने वाली बात सामने आई. जांच में पता चला कि 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड में व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी (पीआईआई) मौजूद थी. ये वो निजी जानकारी होती है जिससे किसी भी व्यक्ति की पहचान आसानी से उजागर हो सकती है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *