रिजिम चेंज पर एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर तीखा हमला, उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रिजिम चेंज (सत्ता परिवर्तन) को लेकर विपक्ष पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता बदलने की बातें करते हैं, लेकिन जनता ने विपक्ष को तीन बार ठुकराया है. शिंदे ने इस बात पर जोर दिया कि सत्ता परिवर्तन जनता के मतों से होता है, न कि किसी के कहने से. मुख्यमंत्री शिंदे ने खास तौस से उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा, “आपकी पार्टी में सत्ता बदली, आपको पता भी नहीं चला.”
