वृंदावन के प्रेमानंद आश्रम पर गहराया रहस्य, शिष्य की संदिग्ध मौत और लापता युवक का मामला
वृंदावन के प्रेमानंद आश्रम से जुड़े केलीकुंज अपार्टमेंट में 25 सितंबर 2026 को 25 वर्षिय शिष्य दीपक लोधी, जिन्हें रसिक दुलारी शरण के नाम से भी जाना जाता था, उसकी चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना ने आश्रम के माहौल पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती जांच में कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिलने की बात सामने आई है. इसके अलावा, तीन महीने पहले आश्रम में दीक्षा लेने वाले एक अन्य युवक दीपक लोधी के लापता होने का मामला भी सामने आया है. उसके पिता राजवीर ने आश्रम प्रबंधन और पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है.घटना के बाद केलीकुंज आश्रम में दीक्षा कार्यक्रम और टोकन से होने वाले दर्शन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिए गए हैं.
