News

‘अब ज्यादा मिला, तो दुखी क्यों?’ सलमान खान ने आधी रात शेयर की ऐसी पोस्ट, समझाए जिंदगी के मायने

‘अब ज्यादा मिला, तो दुखी क्यों?’ सलमान खान ने आधी रात शेयर की ऐसी पोस्ट, समझाए जिंदगी के मायने

Salman Khan Post: सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जो न सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. यूं तो अब सलमान कम ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं, लेकिन जब उनका कोई पोस्ट आता, तो वो उस पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान खींच लेते हैं. अब एक बार फिर से वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने एक रैंडम रील अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर करते हए जिंदगी के मायने समझाए हैं.

दरअसल, 15 सितंबर की आधी रात सलमान खान ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर किसी की एक रैंडम रील पोस्ट की. उस रील में एक गाना बज रहा है- ‘ये कैसी जिंदगी है.’ उस गाने के लिरिक्स भी लिखे हुए आ रहे हैं. शुरुआती लिरिक्स कुछ इस तरह हैं- ‘जब थोड़ा मिला, तो खुश था…अब ज्यादा मिला दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों?’

लिरिक्स का मतलब क्या?

लिरिक्स के जरिए ये कहा जा रहा है कि जब इंसान के पास चीजें कम होती हैं, उसकी जरूरतें कम होती हैं, तो उसे हर एक छोटी सी उपलब्धि से भी खुशी मिलती है. हालांकि, इंसान जब सबकुछ पा लेता है, तो उसके साथ-साथ तनाव और जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और वो पहले की तरह खुश नहीं हो पाता है. सलमान खान हिंदी सिनेमा के एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके द्वारा शेयर की गई हर एक पोस्ट वायरल हो जाती है और तुरंत उसकी चर्चा शुरू हो जाती है. ठीक वैसा ही इस पोस्ट के साथ भी हो रहा है. सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट भी सुर्खियों में है.

Salman Khan Insta Story

सलमान खान की पोस्ट

ये भी पढ़ें-

9 महीने, 9 डिजास्टर बड़े-बड़े सितारों की डूबी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर अरबों हुए स्वाहा

हनुमान अंश के बाद रामबोला, गोस्वामी तुलसीदास पर विशाल चतुर्वेदी ने किया फिल्म का ऐलान

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

बहरहाल, उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान पिछलेल कुछ महीनों से अपनी अपकमिंग फिल्म SVC63 (टेंटेटिव टाइटल) को लेकर बिजी चल रहे हैं. ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. अभी मेकर्स की तरफ से फिल्म के नाम का ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म का टाइटल ‘मॉन्सटर’ होगा. ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें सलमान के साथ नयनतारा भी नजर आने वाली हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *