News

जंग खत्म! ट्रंप पड़े नरम, क्या समझौते के लिए ईरान की इन 7 शर्तों के आगे अमेरिका को करना होगा सरेंडर?

जंग खत्म! ट्रंप पड़े नरम, क्या समझौते के लिए ईरान की इन 7 शर्तों के आगे अमेरिका को करना होगा सरेंडर?

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेज़ाई ने वाशिंगटन पर संभावित बातचीत के बारे में “फर्जी खबरें” फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने मांग की है कि ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका को तेहरान की सात शर्तें मान लेनी चाहिए. उन्होंने अमेरिका से यह भी कहा कि वह ईरान की उन सात शर्तों के सामने “सरेंडर” कर दे, जिन्हें ईरान बार-बार दोहरा चुका है.

मोहसेन रेज़ाई ने ‘X'(ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयकर कर दावा किया कि इस युद्ध से अमेरिकी सरकार को पहले ही भारी नुकसान हो चुका है. उन्होंने वाशिंगटन पर एक “हताश जुआरी” की तरह बर्ताव करने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, ‘अपने हाथ पीछे खींच लो. काल्पनिक बातचीत के बारे में फर्जी खबरें फैलाना बंद करो.’

सभी शर्तें पूरा करें या युद्ध चुनें, ईरान ने दिए 2 ऑप्शन

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो 6 नवंबर को ईरान ने समझौते का फाइनल ड्राफ्ट कतर को सौंप दिया, जिसमें ईरान ने साफ-साफ कहा है कि जब तक उसकी 7 शर्तों पूरी नहीं होतीं तब तक कोई समझौता नहीं होगा. दावा ये भी है कि ईरान ने ट्रंप को फैसला लेने के लिए 2 दिन का वक्त दिया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, ‘अमेरिकी मतदाताओं ने अपना फैसला कर लिया है. अब व्हाइट हाउस की बारी है. हमारा दो दिन का प्रस्ताव अभी भी कायम है. सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करने सहित सभी शर्तों को पूरा करें और आपको परिणाम देखने को मिलेंगे या फिर युद्ध चुनें और युद्ध में माहिर योद्धाओं को तबाही मचाते हुए देखें.’

साफ है कि अमेरिका में चुनावों के बाद ट्रंप के तेवर जहां शांत दिख रहे हैं वहीं ईरान आक्रामक है. युद्ध शुरू होने के बाद शायद ऐसा पहली बार है जब ईरान अमेरिका को अल्टीमेटम दे रहा है. हालांकि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान की शर्तें स्वीकार करने वाली नहीं हैं.

ट्रंप नरम पड़ रहे हैं और ईरान आक्रमक क्यों?

अब सबसे बड़ा सवाल अमेरिका और ईरान दोनों के बदले रुख पर है. इसकी वजह मिड-टर्म चुनाव हैं, जिसमें हार की वजह से ट्रंप की स्थिति कमजोर हो गई है. जिईरान का कट्टरपंथी धड़ा उत्साहित है, वो हार का फायदा उठाकर ऐसी शर्तें पूरी करवाना चाहता है जिसके ना ईरान पर कोई प्रतिबंध लगे और ना ही भविष्य में उसके लिए कोई खतरा खड़ा हो.

युद्ध खत्म करने के लिए क्या हैं ईरान की 7 शर्तें?

  1. सभी मोर्चों पर, खासकर लेबनान में, सैन्य और शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों को रोकना
  2. ईरान के उन फंड्स को जारी करना जो फ्रीजकर दिए गए हैं, जिनकी रकम अरबों अमेरिकी डॉलर है.
  3. ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की ओर से लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदी को खत्म करना.
  4. ईरान के आंतरिक मामलों में अमेरिकी दखलंदाजी को रोकना.
  5. अमेरिका हमारी क्रांति के विरोधियों के साथ सहयोग बंद करे.
  6. ईरान के क्षेत्र में अमेरिका सभी तरह के हमले रोके.
  7. ईरान पर लगाए गए सभी आर्थिक प्रतिबंध खत्म किए जाएं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की धरती से ईरान पर होगा हमला! अमेरिका ने की तैयारी, पलटवार के लिए रूस-चीन और UAE ने भी कसी कमर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *