Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

News

जम्मू-कश्मीर में पाक की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन से भेजी 20 करोड़ की हेरोइन

जम्मू-कश्मीर में पाक की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन से भेजी 20 करोड़ की हेरोइन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ भेजने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दो दिनों के भीतर ड्रोन से गिराए गए दो बड़े कंसाइनमेंट बरामद किए गए हैं. इस घटना के बाद पाक की एक और नापाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है और पता चला है कि अब गोला बारूद के अलावा नशीले पदार्थ भेज रहा है.

कल कठुआ पुलिस ने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी इंटरनेट कॉल के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे.

बड़ी खेप बरामद

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई एक और बड़ी खेप बरामद की. इस संयुक्त कार्रवाई में 4 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. फिलहाल आरएस पुरा के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

पाक सीमा पर सख्त सुरक्षा

पाकिस्तान सीमा से जुड़े इलाकों में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार रेड डाल रही हैं. वहीं भारतीय सेना भी मुस्तैदी से घुसपैठियों पर नजर रखे हुए है. पहलगाम हमले के बाद पाक सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है, साथ ही उसके बाद भारतीय सेना दर्जनों एनकाउंटर किए हैं और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.

कठुआ से पठानकोट तक नेटवर्क

जांच में पुलिस ने बिजली की तेजी दिखाई. सबसे पहले जतिन (पुत्र अजीत कुमार, निवासी मनवाल, पठानकोट) को गिरफ्तार किया गया. यह पंजाब कनेक्शन को दर्शाता है. जतिन की निशानदेही पर कठुआ से पुलिस ने दानिश डोगरा उर्फ साजन को हिरासत में लिया. जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ेगा पाक के सफेद नशे में शामिल कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *