डिजिटल गोल्ड पर कसेगा शिकंजा, सरकार करने जा रही है नियमों में बड़ा बदलाव?
डिजिटल गोल्ड को लेकर सरकार सख्त नियमों पर विचार कर रही है. प्रस्ताव के तहत हर डिजिटल गोल्ड यूनिट के पीछे उतनी ही मात्रा में फिजिकल गोल्ड रखने की व्यवस्था हो सकती है. साथ ही आरबीआई और सेबी की निगरानी भी प्रस्तावित है. फिलहाल डिजिटल गोल्ड सेबी के रेगुलेटेड गोल्ड प्रोडक्ट्स से अलग है और निवेशकों को काउंटरपार्टी व ऑपरेशनल रिस्क हो सकता है.
