दिल्ली: जंतर-मंतर पहुंचे सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई CJP समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया. जानकारी के मुताबिक, ये लोग सुबह करीब 8 बजे प्रदर्शन के इरादे से जंतर-मंतर पहुंचे थे. मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. प्रशासन के अनुसार, जंतर-मंतर को अब निर्धारित धरना स्थलों की सूची से हटा दिया गया है और यहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं है. प्रदर्शन के लिए अब रामलीला मैदान, CBD ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड निर्धारित किए गए हैं. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल है.
