बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ ओवरसीज कलेक्शन के मामले में देश की तीसरी सबसे बड़ी मूवी बनी रामायण, लेकिन असली इम्तिहान तो अब है!

Ramayana Overseas Collection: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में काफी अच्छा कर रही है. फिल्म ने भारत में तो कई रिकॉर्ड बनाए हैं साथ ही विदेश में भी इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. फिल्म की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में जहां एक तरफ इस फिल्म ने पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में सलमान खान की बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ दिया है.
बजरंगी भाईजान ने विदेश में बंपर कमाई की थी और सलमाम खान के करियर की भी ये हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. वहीं ये ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी टॉप 5 मूवीज में गिनी जाती है. अब रामायण ने इस फिल्म को पछाड़ ओवरसीज कलेक्शन के मामले में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है.
रामायण ने ओवरसीज कलेक्शन से कितने कमाए?
रणबीर कपूर की रामायण ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में काफी अच्छा किया है. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 21 दिनों में विदेश में 582 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं इस फिल्म की तुलना में बजरंगी भाईजान ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 473 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब ये फिल्म ओवरसीज कलेक्शन के मामले में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी इंडियन मूवी बन गई है. वहीं तीसरा स्थान रणबीर कपूर की रामायण ने हासिल कर लिया है.
ये भी पढ़ें- Bhediya 2: वरुण धवन की भेड़िया 2 का कितना काम हुआ पूरा? डायरेक्टर अमर कौशिक ने दिया बड़ा अपडेट
इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल!
मगर अभी भी रामायण की राह आसान नहीं है. अभी भी इस फिल्म को दूसरा स्थान और फिर पहला स्थान हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. वैसे तो इसके पहले पार्ट से ऐसी उम्मीद लगानी भी बैमानी होगी. लेकिन दूसरे पार्ट के लिए भी विदेश में इतनी कमाई करना आसान नहीं होगा. दरअसल आमिर खान की दंगल फिल्म ने 1534 करोड़ रुपये कमाए हैं. ये चमत्कारी कमाई कर पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा. वहीं दूसरी तरफ सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म ने विदेश में 831 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इन दोनों फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ने में किसी भी फिल्म के पसीने छूट जाएंगे.
