Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

News

बिजनौर: भतीजे का बेटी से अफेयर, चाचा ने तांत्रिक को 20 लाख में दी सुपारी; पहले किया झाड़-फूंक… फिर गला घोंट मारा

बिजनौर: भतीजे का बेटी से अफेयर, चाचा ने तांत्रिक को 20 लाख में दी सुपारी; पहले किया झाड़-फूंक… फिर गला घोंट मारा

बिजनौर में एक युवक का अपनी चचेरी बहन से अफेयर था. इससे नाराज चाचा ने अपने भतीजे की हत्या की सुपारी एक तांत्रिक को दे दी, लेकिन युवक और युवती में इतना गहरा प्यार था कि झाड़-फूंक और टोना-टोटका भी दोनों को अलग नहीं कर सके. तांत्रिक ने युवक और युवती दोनों को अलग करने के लिए 20 लाख रुपए की डिमांड की थी, जिसमें से 5 लाख रुपए तांत्रिक के पास जा चुके थे, लेकिन तांत्रिक का टोटका काम नहीं कर पाया तो उसने युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए युवक के चाचा और 2 चचेरे भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

21 दिसंबर को युवक की हुई थी हत्या

दरअसल, नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जलालाबाद में बीते 21 दिसंबर को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था. सड़क किनारे पड़े शव और बाइक को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच-पड़ताल में जुट थी. शुरुआत में पुलिस को यह घटना एक्सीडेंट लग रही थी, लेकिन परिजनों ने इसे मर्डर मानते हुए पुलिस से जांच की मांग की थी.

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में जीजा-साली ने जहर खाकर दी जान, 2 दिन से लापता थे दोनों; बाईपास किनारे मिली लाश

चचेरी बहन से था युवक का अफेयर

वहीं पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि किरतपुर निवासी युवक समीर का प्रेम-प्रसंग अपनी चचेरी बहन के साथ था. इस संबंध से समीर के चाचा रफीक उससे नाराज थे. कई बार दोनों घरों में लड़ाई-झगड़ा भी हुआ. समीर को युवती से दूर हो जाने के लिए हिदायत भी दी गई, लेकिन दोनों में प्यार इतना गहरा था कि एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे. इसी बीच युवती के पिता रफीक ने अपने एक दोस्त अरशद से बातचीत की तो अरशद ने दिल्ली निवासी तांत्रिक जैनुल से संपर्क किया और समीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

तांत्रिक ने 5 लाख रुपए एडवांस लिए

तांत्रिक जैनुल ने इस काम को करने के लिए 20 लाख रुपए की डिमांड की, जिसमें से जैनुल को 5 लाख रुपए दिए गए और बाकी 15 लाख काम होने के बाद मिलना था. तांत्रिक जैनुल ने पहले तो समीर के ऊपर तरह-तरह के टोने-टोटके और झाड़-फूंक किया, लेकिन समीर और युवती के बीच दरार नहीं पड़ सकी. इसके बाद तांत्रिक जैनुल ने इंस्टाग्राम पर फर्जी महिला की आईडी बनाकर समीर को अपने विश्वास में लिया. फिर अपने साथियों अरशद, आरिफ और सलीम के साथ मिलकर समीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

ये भी पढ़ें- ये लव खास है हेमा की हुई पूजा, 3 साल रिलेशन में रहीं दोनों; फिर रचाई शादी बहू का ससुराल में हुआ खास स्वागत

3 फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

योजना के अनुसार, रात में समीर को नजीबाबाद बुलाकर आरोपी अरशद, जैनुल, आरिफ और सलीम ने उसे स्विफ्ट डिजायर गाडी में बैठाया. फिर जैनुल के मफलर से समीर का गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात को एक्सीडेंट दिखाने के लिए समीर के शव और बाइक को हाईवे किनारे फेंक दिया गया. SP सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं. इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *