बिहार बाढ़ का कहर, सारण में गंडक नदी की तेज धार में बहा मकान
बिहार के सारण जिले में इन दिनों बाढ़ का भयावह मंजर देखने को मिल रहा है. गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और उसकी तेज धारा ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. हाल ही में सामने आई तस्वीरों में सारण में एक मकान गंडक नदी के प्रचंड बहाव में देखते ही देखते जमींदोज होकर पानी में समा गया. इस घटना ने ग्रामीणों को पूरी तरह से हिला दिया है और गांव में व्यापक दहशत फैल गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे किनारे बसे गांवों पर खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी अलर्ट के बीच बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है.
