News

बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह, किस फिल्म का होंगे हिस्सा?

बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह, किस फिल्म का होंगे हिस्सा?

लंबे समय से सलमान खान के बॉडीगार्ड रहे शेरा उर्फ गुरमीत सिंह जॉली को बॉलीवुड सुपरस्टार की परछाई माना जाता है. शेरा हमेशा उनके साथ रहते हैं और भाईजान की देखरेख करते हैं. अब शेरा को उनकी वफादारी का इनाम भी मिल रहा है. शेरा के बेटे अबीर सिंह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. पिछले कुछ मौकों पर अबीर सिंह लाइमलाइट में आए हैं और अब एक्टर अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हालांकि इस बात की अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वे एक ऐसी फिल्म में नजर आएंगे जो पहले से चल रही थी लेकिन बीच में उसका काम रुक गया था.

रिपोर्ट्स की मानें तो अबीर सिंह को टार्जन नाम की फिल्म में काम करने का मौका मिला है. इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली भी होंगे. अभी इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने आ सकती है.

क्या सतीश कौशिक बना रहे थे फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 3-4 सालों से अबीर सिंह को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी चल रही थी. साल 2022 में ये खबर आई थी कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह को इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहे हैं. फिल्म के निर्देशन के लिए डायरेक्टर और कॉमेडियन सतीश कौशिक का नाम सामने आया था. लेकिन 2023 में सतीश कौशिक के निधन के बाद इस प्रोजेक्ट का काम थम गया था. अब नए सिरे से इस फिल्म पर काम की बात सामने आई है. देखने वाली बात होगी कि अबीर सिंह का बॉलीवुड डेब्यू कैसे होता है और कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें- विकी डोनर- बधाई हो छोड़िए, आयुष्मान खुराना की ये 5 फिल्में नहीं देखीं तो बहुत कुछ मिस कर रहे

फैंस कर रहे रिएक्ट

अभी अबीर सिंह की डेब्यू फिल्म को लेकर कन्फर्मेशन आई भी नहीं है लेकिन फैंस के रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं. लोग उन्हें पहले से ही नई पारी के लिए बेस्ट विशेज दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस खबर से सहमत नजर नहीं आ रहे हैं और ऐसा मान रहे हैं कि सलमान खान के स्टारडम की वजह से अबीर सिंह को मौका मिल रहा है. अबीर सिंह हालांकि बॉलीवुड में इतने भी नए नहीं हैं और वे असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं. अबीर सिंह ने सलमान खान की ही फिल्म सुल्तान में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. अब देखना रोचक होगा कि अबीर के डेब्यू को ऑडियंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *