News

मुस्लिम टीचर ने गाया छठी मैया का गीत, वीडियो देख लोग बोले- मोहब्बत का कोई धर्म नहीं होता

मुस्लिम टीचर ने गाया छठी मैया का गीत, वीडियो देख लोग बोले- मोहब्बत का कोई धर्म नहीं होता

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में एक महिला टीचर छठ महापर्व का पारंपरिक गीत गाती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें मुस्लिम शिक्षिका बताया जा रहा है. उनकी आवाज में छठी मैया के प्रति श्रद्धा और भक्ति साफ सुनाई दे रही है. यही वजह है कि वीडियो को देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, कुछ यूजर्स ने वीडियो की रिकॉर्डिंग को लेकर सवाल भी उठाए हैं.

अक्सर कहा जाता है कि प्यार, सम्मान और आस्था का कोई धर्म नहीं होता. वायरल हो रहा यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही संदेश देता नजर आ रहा है. वीडियो के साथ शिक्षिका का एक बयान भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसमें वह कहती हैं कि मैं मुस्लिम हूं, लेकिन मोहब्बत और सम्मान का कोई धर्म नहीं होता. बच्चों ने मुझसे पूछा कि मैम, आपको छठ का गीत नहीं आता है? इसके बाद हमने भी बच्चों के साथ छठी मैया का गीत सुना दिया. हैप्पी छठ पूजा!

मुस्लिम टीचर ने छठ के पारंपरिक गीत से जीता दिल

शिक्षिका का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में वह छठ पूजा के मशहूर पारंपरिक लोकगीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव घटवा पे देहीं चढ़ाई…’ को अपनी आवाज में गाती सुनाई देती हैं. यह गीत छठ महापर्व के दौरान खूब सुनने को मिलता है. बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा के मौके पर इस तरह के लोकगीतों की खास अहमियत होती है.

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स शिक्षिका की सोच और उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि त्योहार किसी भी धर्म का हो, एक-दूसरे की परंपराओं का सम्मान करना ही समाज की खूबसूरती है. वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो को आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मेलजोल की अच्छी मिसाल बताया है.

हालांकि, हर कोई इस वीडियो को लेकर एक जैसी राय नहीं रखता. कुछ यूजर्स ने इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पर शक जताया है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि क्या आप यकीन कर सकते हैं कि इतने बड़े कमरे में फोन के माइक से इतनी अच्छी आवाज रिकॉर्ड हो सकती है? अगर ऐसा है तो यह शानदार है, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें कुछ एडिटिंग की गई है.

यह भी पढ़ें: एक मुस्कान और शानदार डांस से भाभी ने लूटी महफिल, वीडियो देखते ही फिदा हो गए लोग!

इस कमेंट के बाद वीडियो की रिकॉर्डिंग और उसकी वास्तविकता को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग शिक्षिका की गायकी और उनकी भावना पर बात कर रहे हैं, तो कुछ यह जानना चाहते हैं कि वीडियो में आवाज के साथ किसी तरह की एडिटिंग तो नहीं की गई है.

यहां देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *