राम मंदिर में नई व्यवस्था लागू, पुजारियों के लिए ड्रेस कोड तय
अयोध्या के राम मंदिर में पुजारियों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है. इसके तहत पुजारियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड तय किया गया है. मंदिर के गर्भगृह में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी. इसके अलावा बाहर से लाई गई किसी भी सामग्री को गर्भगृह में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. जन्माष्टमी के अवसर से मंदिर में आरती की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. राम मंदिर में पूजा-अर्चना रामानंदी परंपरा के अनुसार की जा रही है. मंदिर प्रशासन की नई व्यवस्थाओं का उद्देश्य गर्भगृह की मर्यादा, अनुशासन और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखना है.
