News

आंध्र प्रदेश: खाने में मिली छपकली… होटल मालिक ने दिया कस्टमर को ऐसा जवाब; बंद हो गया टिफिन सेंटर

आंध्र प्रदेश: खाने में मिली छपकली… होटल मालिक ने दिया कस्टमर को ऐसा जवाब; बंद हो गया टिफिन सेंटर

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के प्रोद्दातुर कस्बे में एक टिफिन सेंटर की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक ग्राहक द्वारा खरीदे गए पूरी-कुरमा के पार्सल में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया. ग्राहक ने जब खाना परोसते समय कुरमा में बड़ी छिपकली देखी तो वह हैरान रह गया. इसके बाद उसने तुरंत होटल पहुंचकर मालिक से शिकायत की, लेकिन होटल संचालक के गैरजिम्मेदाराना जवाब दिया, जिससे मामला और गंभीर बना गया.

मुस्तफा नामक व्यक्ति ने प्रोद्दातुर स्थित गणेश टिफिन सेंटर से पूरी-कुरमा का पार्सल खरीदा था. घर पहुंचकर जब वह खाना खाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी नजर कुरमा में पड़ी एक बड़ी छिपकली पर गई. यह देखकर उसके होश उड़ गए और वह पार्सल लेकर तुरंत होटल पहुंच गया.

होटल मालिक पर आरोप

पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर होटल मालिक ने माफी मांगने के बजाय लापरवाही भरा जवाब दिया. मुस्तफा के अनुसार, होटल संचालक ने कहा कि छिपकली को निकालकर खाना खा सकते हो. यह कुरमा में पकी नहीं है, इसलिए कोई खतरा नहीं है. अगर पक जाती तब नुकसान हो सकता था. इस जवाब से नाराज होकर मुस्तफा ने प्रोद्दातुर वन टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

बंद हुआ टिफिन सेंटर

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शुरूआती कार्रवाई के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर संबंधित टिफिन सेंटर को बंद करा दिया. अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों में नाराजगी

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली है. लोगों का कहना है कि होटल और रेस्तरां में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का नियमित पालन नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं. स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से होटल और भोजनालयों का नियमित निरीक्षण कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें – दक्षिण के राज्यों में फर्टिलिटी रेट सुधरा, बिहार-UP में घटने लगी आबादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *