News

कैराना सांसद इकरा हसन की नोमान मसूद से मुलाकात, सियासी मायने तलाश रहे हैं लोग

सहारनपुर की राजनीति में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने खासी हलचल मचा दी है. यह वीडियो कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के जुड़वा भाई नोमान मसूद की मुलाकात का है. इकरा हसन हाल ही में गंगोह में काजी नोमान मसूद के आवास पर अचानक पहुंचीं और उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात का वीडियो नोमान मसूद के बेटे हमजा मसूद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *