गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा… नितिन नबीन भी होंगे साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर इस बाबत एक पोस्ट भी लिखी है. सीएम योगी ने लिखा कि इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है. जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हरेक चुनाव में हार के नए-नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब खुल के अराजकता की राजनीति में बदल गई है. उन्होंने कहा कि इनके नेता लोकतंत्र, संवैधानिक स्थाओं के फैसले और जनादेश पर भरोसा नहीं करते.
गोरखपुर में नतिन नबीन के साथ पदयात्रा
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के साथ गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता करूंगा.
लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
मुख्यमंत्री ने एक तरफ कांग्रेस व इंडी गठबंधन की अराजकता पर सवालिया निशान उठाया तो उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हम भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.
