जिस लातूर और सीकर में भूखमरी और तंगी, वहीं से कैसे चला NEET पेपर लीक का सिंडिकेट? समझें जालसाजों का पूरा खेल
Latur Sikar Coaching Scam Network: लातूर और सीकर जैसे पिछड़े जिलों से NEET पेपर लीक सिंडिकेट का खुलासा होने के बाद देशभर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. सूखा, बेरोजगारी और गरीबी से जूझते इन इलाकों में कोचिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी और इसी के बीच कथित पेपर लीक नेटवर्क ने जड़ें जमा लीं. CBI जांच में RCC और कई अन्य नाम सामने आए हैं. छात्रों और परिवारों को ‘सेलेक्शन गारंटी’ के नाम पर लाखों रुपए के जाल में फंसाया गया. यह मामला सिर्फ परीक्षा घोटाला नहीं बल्कि बेरोजगारी, सिस्टम की कमजोरी और शिक्षा के बढ़ते कारोबार की भी कहानी बन गया है.