News

न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चीनी जासूसों’ की भीड़! जेन्सेन हुआंग विवाद के बाद अनोखे कॉन्टेस्ट का वीडियो वायरल

न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चीनी जासूसों’ की भीड़! जेन्सेन हुआंग विवाद के बाद अनोखे कॉन्टेस्ट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों न्यूयॉर्क के एक अजीबोगरीब कॉन्टेस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग ‘चीनी जासूस’ के लुक में नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कॉन्टेस्ट Nvidia के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग और एलिस हुआंग से जुड़े विवाद के बाद रखा गया था. वीडियो सामने आते ही लोग दो गुटों में बंट गए हैं. कई लोग इसे मजाकिया बता रहे हैं, तो कई लोग इसे नस्लवादी और असंवेदनशील बता रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला, कॉन्टेस्ट में क्या हुआ और जेन्सेन हुआंग विवाद क्या है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो न्यूयॉर्क के वाशिंगटन स्क्वायर पार्क का बताया जा रहा है. यह वीडियो 21 नवंबर को शूट किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि कई लोग जासूसों वाले कपड़ों और लुक में वहां पहुंचे हैं. एक शख्स जेन्सेन हुआंग के लुक में नजर आ रहा है, तो कई महिलाएं एलिस हुआंग के लुक में नजर आ रही हैं. कॉन्टेस्ट में लोगों ने जासूसी वाली एक्टिंग भी की. किसी ने क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट चुराने की एक्टिंग की, तो किसी ने जासूसों वाला पोज दिया.

विनर को क्या मिला?

बताया जा रहा है कि इस कॉन्टेस्ट को FactMachine और Prez ने ऑर्गनाइज किया था. विनर को 50 डॉलर यानी करीब 4,600 रुपए का कैश प्राइज देने की बात कही गई थी. विनर चुनने के लिए भी अनोखा तरीका अपनाया गया. लोगों ने चिल्लाकर नहीं, बल्कि QR कोड के जरिए वोटिंग की. करीब 10 महिलाओं ने इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया.

जेन्सेन हुआंग-एलिस हुआंग विवाद क्या है?

यह कॉन्टेस्ट Nvidia से जुड़े एक विवाद से प्रेरित बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी Megaspeed से जुड़ी एक बिजनेसवुमन हैं. उन पर चीन की खुफिया एजेंसी के लिए जानकारी जुटाने के आरोपों को लेकर जांच की बात सामने आई है.

हालांकि, अभी तक अमेरिकी अधिकारियों ने यह निष्कर्ष नहीं निकाला है कि वो जासूस थीं. मामला अभी जांच के अधीन बताया जा रहा है. चीन ने भी इन दावों को खारिज किया है. इसी विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग के अफेयर की खबरें भी सामने आईं. इसके बाद उन्होंने Nvidia के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने परिवार और कर्मचारियों से माफी भी मांगी थी.

लोगों ने क्या कहा?

वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि न्यूयॉर्क ने एक सीरियस मुद्दे को भी कॉमेडी में बदल दिया. वहीं कुछ यूजर्स ने इस कॉन्टेस्ट को गलत बताया. उनका कहना है कि इससे एशियाई महिलाओं को लेकर पुरानी स्टीरियोटाइप वाली सोच को बढ़ावा मिलता है.

एशियाई-अमेरिकी महिलाओं से जुड़े संगठनों ने भी इस तरह के मजाक पर गहरी चिंता जताई है. उनका कहना है कि इससे दफ्तरों में एशियाई महिलाओं को लेकर गलत धारणा बन सकती है.

View this post on Instagram

A post shared by FactMachine (@factmachine)

Disclaimer: एलिस हुआंग पर लगे आरोप अभी जांच के अधीन हैं, साबित नहीं हुए हैं. यह खबर वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *