पटना में महिला सिपाही के पति ने की आत्महत्या, पत्नी की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली; वजह क्या?

Patna Suicide Case: बिहार के पटना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां महिला पुलिस कांस्टेबल के पति ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. घटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक पति की पहचान राज आर्या के रूप में की गई है. घटना सोमवार शाम को बिक्रम थाना इलाके के त्रिभुवन पुस्तकालय के पास स्थित एक निजी मकान में घटी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक राज आर्या की पत्नी श्रुति कुमारी डायल-112 में तैनात हैं. साल 2015 में श्रुति की बहाली बिहार पुलिस में हुई थी. साल 2020 में उनकी राज आर्या से शादी हुई थी. दंपत्ति की कोई संतान नहीं है. राज आर्या बिक्रम थाना इलाके में रहते थे. वो मूल रूप से राज्य के भागलपुर में सुलतानगंज थाना इलाके के जहांगिरा गांव के रहने वाले थे.
पति-पत्नी में आधे घंटे तक नोकझोंक हुई
इस घटना से पहले दोनों में आधे घंटे तक नोकझोंक हुई. मॉल जाने के लोकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसकी आवाज उस मकान में रहने वाले अन्य लोगों तक भी पहुंची. लोगों को लगा कि पति-पत्नी किसी बात को लेकर बहस कर रहे हैं. इसी बीच लोगों ने लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि राज आर्या नीचे गिरे हुए थे. पास में उनकी पत्नी बैठी थीं.
खूल से लतपथ पति को एम्स लेकर गए लोग
राज आर्या खून से लतपथ थे. लोग उनको लेकर तुरंत एम्स अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी वेस्ट संकेत कुमार, पालीगंज एसडीपीओ टू पंकज कुमार शर्मा और बिक्रम थाना के थानेदार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सर्विस रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है.
कमरे को भी सील कर दिया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया और जांच के नमूने लिए गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: एक हादसा हुआ, फिर भी नहीं जागा विभाग युवाओं ने चंदा जुटाया और भर दिया सड़क का गड्ढा
