News

बिना मैच खेले ही चीन की क्रिकेट टीम क्यों हुई एशियन गेम्स से बाहर? बांग्लादेश को मिला सेमीफाइनल का टिकट

बिना मैच खेले ही चीन की क्रिकेट टीम क्यों हुई एशियन गेम्स से बाहर? बांग्लादेश को मिला सेमीफाइनल का टिकट

Asian Games 2026 में महिला क्रिकेट का आगाज हो चुका है. इसकी शुरुआत बांग्लादेश और चीन के बीच पहले क्वार्टर फाइनल से हुई. हालांकि, ये मुकाबला नहीं हो सका. नतीजा ये हुआ कि चीन की महिला क्रिकेट टीम को बिना खेले ही एशियन गेम्स से बाहर होना पड़ गया. अब सवाल है क्यों? जब मैच में एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ तो फिर बिना खेले चीन की टीम बाहर कैसे हुई? बड़ी बात ये कि वो वजह क्या रही, जिसके चलते बांग्लादेश और चीन की महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला ही नहीं हुआ?

बांग्लादेश-चीन का मुकाबला क्यों नहीं हुआ?

बांग्लादेश और चीन की महिला क्रिकेट टीम के बीच क्वार्टर फाइनल में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका. बारिश के चलते इस मैच को रद्द कर दिया गया. मुकाबला रद्द होने के बाद बांग्लादेश को सेमीफाइनल का टिकट मिला, जबकि चीन की महिला क्रिकेट टीम को घर वापसी का. अब सवाल है ऐसा क्यों? इसके पीछे की वजह है एशियन गेम्स क्रिकेट का नियम.

चीन की टीम क्यों हुई एशियन गेम्स से बाहर?

एशियन गेम्स क्रिकेट के नियम 16.10.2(b) के अनुसार अगर मुकाबला बारिश में धुलता है और वो रद्द हो जाता है तो उस सूरत में दोनों टीमों में से जिसकी भी रैंकिंग ज्यादा होगी, वो अगले दौर में जाएगी. अब चीन और बांग्लादेश में से जाहिर है, आईसीसी रैंकिंग में बांग्लादेश ऊपर है. यही वजह है कि उसे सेमीफाइनल का टिकट मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *