News

भारत-UAE के बीच रक्षा सहयोग पर बैठक, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग पर जोर

भारत-UAE के बीच रक्षा सहयोग पर बैठक, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग पर जोर

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. यह बैठक दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी ढांचे के तहत हुई. बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और UAE के ब्रिगेडियर स्टाफ जमाल इब्राहिम मोहम्मद इब्राहिम अल मरज़ूकी ने की.

बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा?

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग सहयोग को बढ़ाने, नई तकनीकों के विकास, नई तकनीक को बढ़ावा देने और विशेष रक्षा प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर चर्चा की. इसके अलावा हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया. दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाओं और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई.

भारत और UAE के बीच हाल के वर्षों में रक्षा और सुरक्षा संबंध लगातार मजबूत हुए हैं. यह बैठक दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *