News

मध्य प्रदेश: सागर में मौत का तांडव, बंडा में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत, कई गांवों में पसरा मातम

मध्य प्रदेश: सागर में मौत का तांडव, बंडा में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत, कई गांवों में पसरा मातम

Sagar Hooch Tragedy: मध्य प्रदेश के बांडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनेकों गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली शराब पीने से करीब 9 लोगों की मौत होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं करीब 4 लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं. इसके साथ ही करीब 25 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.

पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल बांडा से सागर रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, सीएमएचओ डॉ. देवेश पटैरिया एवं पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे.

मृतकों में इन गांवों के लोग हैं शामिल

उन्होंने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना से प्रभावित लोगों में पाटन, नौराज, डिलौना, बमूरा, हिनौती, गूगराखुर्द सहित क्षेत्र के अन्य गांवों के ग्रामीण शामिल बताए जा रहे हैं.

घटना के वास्तविक कारणों का प्रथम दृश्यता जहरीला शराब का सेवन करना बताया जा रहा है. प्रशासन एवं पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है. मौतों के कारण और घटना की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है. प्रशासन द्वारा मामले पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. शराब पीने के बाद हुई इन मौतों के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली निशाने पर आ गई है.

आबकारी विभाग ने की लापरवाही

जानकारी के अनुसार, आबकारी कार्यालय में हाल ही में ‘बांबे व्हिस्की’ के नाम से बाजार में धड़ल्ले से बिक रही नकली शराब की शिकायत दर्ज कराई गई थी. ये शिकायत शहर के एक लाइसेंसी शराब ठेकेदार ने दर्ज कराई थी. आरोप लगाया जा रहा है कि इस मामले पर आबकारी विभाग की ओर से उम्मीद के मुताबिक कार्रवाई नहीं की गई. इस हादसे से चार दिन पहले आबकारी विभाग ने एक मीटिंग की थी.

इस मीटिंग में विभाग के अधिकारियों के सामने लाइसेंसी ठेकेदारों ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कोराबार और नकली शराब की बिक्री की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने लाइसेंसी ठेकेदारों की बात को अनदेखा कर दिया. इसी का नतीजा है कि जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की जान चली गई.

मौतों के कारण और घटना की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है. प्रशासन द्वारा मामले पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मुझे मेरा पति चाहिए सुहाग को ढूंढते हुए दुबई से सतना पहुंची महिला; लगाई इंसाफ की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *