यूपी में पुलिस चौकी में धमाका: दो खिड़कियां टूटीं, दीवार में आई दरार; ब्लास्ट के पीछे साजिश या महज हादसा?
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार आ गई। धमाका इतना तेज था कि चौकी परिसर में अफरा तफरी मच गई।
