News

रात को हाईवे पर बाइक सवार के सामने आ गया हाथी, फिर जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

रात को हाईवे पर बाइक सवार के सामने आ गया हाथी, फिर जो हुआ देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

Highway Elephant Encounter Video: रात के अंधेरे में हाईवे पर ऐसा खौफनाक नजारा देखने को मिला कि वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं. एक बाइक सवार के सामने अचानक जंगल से निकलकर हाथी आ गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

रात को हाथी ने बाइक सवार को घेरा!

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय हाईवे पर एक बाइक गिरी हुई है और उसके पास ही एक शख्स जमीन पर पड़ा है. तभी एक विशाल हाथी वहां आ जाता है. हाथी अपनी सूंड से पहले बाइक और शख्स को सूंघता है, फिर उसे धक्का देकर आगे बढ़ जाता है.

गनीमत ये रही कि हाथी ने उस शख्स पर हमला नहीं किया. वो उसके ऊपर से होते हुए धीरे-धीरे जंगल की तरफ चला गया. इस दौरान वहां से गुजर रही गाड़ियां भी रुक गईं. लोग अपनी गाड़ियों के अंदर से ही ये पूरा मंजर कैमरे में कैद करते रहे.

मसूरी रोड पर रात को हुआ खौफनाक हादसा

हाईवे पर लगे बोर्ड पर ‘मसूरी 61’ लिखा दिख रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वीडियो देहरादून-मसूरी रोड का है. हाथी के जाने के बाद लोग तुरंत बाइक सवार के पास पहुंचे और उसकी बाइक को उठाया.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rahuljoes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में रात को सफर करते वक्त कितनी सावधानी बरतनी चाहिए. जंगली जानवर कभी भी सड़क पर आ सकते हैं.

वीडियो देखकर सहम गए सोशल मीडिया यूजर्स

एक यूजर ने कमेंट किया, भाई की किस्मत अच्छी थी वह हाथी का बच्चा था. दूसरे ने कहा, मुझे लगता है बंदे की पसलियां गईं. एक अन्य यूजर ने लिखा, हाथी बंदे के पेट पर चढ़कर निकला है भाई, उसे जरूर कुछ हुआ होगा.

यहां देखिए वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Joe’s (@rahuljoes)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *