सपा ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, इमरान मसूद ने सीट बंटवारे पर जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी पहली सूची में पांच विधानसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. सहारनपुर से आशु मलिक, बेहट से उमर अली खान, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इस घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने सपा पर गठबंधन धर्म का पालन न करने का आरोप लगाया है और कहा है कि बेहट और सहारनपुर की सीटों पर कोई समझौता नहीं होगा. देखें वीडियो…
