35 की उम्र में रचा था इतिहास, अब दोबारा बने ICC के बॉस, जय शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jay Shah Reappointment ICC Chairman: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित अपनी अहम बोर्ड बैठक में जय शाह को दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन नियुक्त किए जाने का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से रखे गए प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई. दूसरे कार्यकाल की जिम्मेदारी मिलने पर जय शाह ने सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईसीसी चेयरमैन के रूप में सेवा करना सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दोनों है.
खबर अपडेट हो रही है…
