News

Akshay Vs Ajay: जून में अक्षय-अजय देवगन मारेंगे एंट्री, ‘वेलकम’ या ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी में कौन है आगे?

Akshay Vs Ajay:  जून में अक्षय-अजय देवगन मारेंगे एंट्री, ‘वेलकम’ या ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी में कौन है आगे?

Akshay Vs Ajay: एक तरफ अजय देवगन हैं, तो दूसरी ओर अक्षय कुमार… जो इस वक्त अपनी अगली फिल्म का तेजी से काम निपटा रहे हैं. इस साल अबतक अजय की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जबकि अक्षय के लिए ‘भूत बंगला’ ने कमाल कर दिया. यूं तो दोनों ही एक्टर्स बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों का वर्किंग पैटर्न भी बिल्कुल एक जैसा है. कभी एक्शन, तो कभी कॉमेडी फिल्मों में धमाल. वहीं, साथ में भी काम कर रहे हैं, दोनों ‘गोलमाल 5’ में अगले साल नजर आएंगे. दोनों की फिल्मों का इंतजार हो रहा है. पर दोनों ऐसे एक्टर्स हैं, जिनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर खूब क्लैश होता है. खैर, जून में जहां अजय ‘धमाल 4’ लेकर आ रहे हैं. तो दूसरी ओर अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होगी. अब जानिए कौन सी फ्रेंचाइजी सबसे आगे है?

इस साल अक्षय कुमार और अजय देवगन का बस एक बार ही क्लैश होगा. जहां दिसंबर में अजय देवगन पहले हफ्ते में अपनी ‘रेंजर’ लेकर आ रहे हैं. तो दूसरी ओर अक्षय कुमार और अनीस बज्मी ने भी बड़ी तैयारी कर ली है. वो अपनी अनटाइटल्ड पारिवारिक कॉमेडी को 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज करेंगे. पर जून में फिलहाल कोई क्लैश नहीं होने वाला है. जी हां, कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ 17 जुलाई को आएगी. जबकि, अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ को 26 जून को लाया जाएगा.

धमाल या वेलकम फ्रेंचाइजी, कौन है आगे?

1. धमाल फ्रेंचाइजी: शुरुआत करते हैं अजय देवगन की ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी से. इस फ्रेंचाइजी में अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. वहीं, चौथी फिल्म पाइपलाइन में है, जिसकी रिलीज पहले ही शेड्यूल है. साल 2007 में पहली फिल्म ‘धमाल’ आई थी, जिसमें संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और आशीष चौधरी ने काम किया था. और फिल्म का अजय देवगन हिस्सा नहीं थे. उस पिक्चर ने दुनियाभर से 51 करोड़ का बिजनेस किया था. साथ ही 2011 में ‘डबल धमाल’ आई, जिसमें संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी, मल्लिका शेरावत और कंगना रनौत ने भी काम किया. फिल्म ने 70 करोड़ के आसपास कारोबार किया था.

वहीं, ‘टोटल धमाल’ को 2019 में लाया गया. इस बार अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अरशद वारसी की टीम दिखी. फिल्म ने 232.18 करोड़ से ज्यादा कमाए और टोटल पूरे फ्रेंचाइजी ने 353 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं.

Dhamaal Vs Welcome

2. वेलकम फ्रेंचाइजी: अक्षय कुमार की वेलकम फ्रेंचाइजी में अब तक दो फिल्में रिलीज हुई हैं. वहीं, अब तीसरी फिल्म रिलीज होने वाली है. साल 2007 में पहली फिल्म रिलीज हुई थी. जिसमें अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल समेत कई एक्टर्स ने काम किया था. साथ ही फिल्म ने 119.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिर साल 2015 में सीक्वल लाया गया. इस बार अक्षय कुमार नहीं थे, उनकी जगह जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह दिखे. जबकि, फिल्म ने 167.37 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जिसका टोटल कलेक्शन 287 करोड़ के आसपास होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *