News

सीकर टोल प्लाजा पर श्रद्धालुओं से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

राजस्थान के सीकर में टोल प्लाजा पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि मामूली विवाद को लेकर टोल कर्मचारियों ने हरियाणा से आए श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया. इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने के भी आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि टोल को लेकर शुरू हुआ छोटा सा विवाद देखते ही देखते बड़ा झगड़ा बन गया और मारपीट तक पहुंच गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *