News

QUAD Summit: दिल्ली बना ग्लोबल डिप्लोमैटिक हब… भारत के साथ एक मंच पर आए US, जापान और ऑस्ट्रेलिया

QUAD Summit: दिल्ली में आज दुनिया की बड़ी ताकतों की अहम बैठक हुई, जहां भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की मेजबानी की. इस हाई-लेवल मीटिंग में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल हुए. बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब Indo-Pacific क्षेत्र में लगातार राजनीतिक और सुरक्षा तनाव बढ़ रहा है. चीन की गतिविधियों से लेकर समुद्री सुरक्षा और वैश्विक व्यापार पर खतरे तक कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है. इस मीटिंग में अमेरिकी विदेश मंत्री मारको रोबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉग और जापान के वरिष्ठ नेता Toshimitsu Motegi शामिल हुए. सभी नेताओं ने मिलकर इस बात पर चर्चा की कि Indo-Pacific क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और व्यापार को कैसे मजबूत बनाया जाए. बताया जा रहा है कि क्वाड देशों की चिंता सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है. वेस्ट एसिया में चल रहे संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया की सप्लाई चेन और तेल व्यापार पर दिखने लगा है. खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर यह समुद्री रास्ता प्रभावित होता है, तो दुनियाभर में तेल सप्लाई और शिपिंग पर बड़ा असर पड़ सकता है. भारत समेत क्वाड देश यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वैश्विक समुद्री रास्ते खुले रहें और किसी भी तरह का संकट अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित न करे. यही वजह है कि इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक क्वाड देशों के विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, टेक्नोलॉजी सहयोग, सप्लाई चेन और रक्षा साझेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्वाड की इस बैठक से Indo-Pacific में शक्ति संतुलन और वैश्विक रणनीति को लेकर क्या बड़ा संदेश निकलकर सामने आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *