News

Salman Khan: सूर्या नहीं, अब इस फिल्म में सलमान खान बनेंगे कर्ण? डायरेक्टर ने कर ली बड़ी तैयारी

Salman Khan: सूर्या नहीं, अब इस फिल्म में सलमान खान बनेंगे कर्ण? डायरेक्टर ने कर ली बड़ी तैयारी

Salman Khan: सलमान खान बड़ी वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वो फिलहाल वामसी पेडिपल्ली की फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके अपोजिट नयनतारा हैं. वहीं, उसके बाद राज एंड डीके की फिल्म को लेकर भी बातचीत चल रही है. साथ ही जिस प्रोजेक्ट को लेकर इस वक्त से चर्चा में हैं, वो फरहान अख्तर की फिल्म है. जिसके लिए सलमान खान फिलहाल सबकुछ फाइनल कर रहे हैं. हाल ही में पता लगा था कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा ही इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं. लेकिन अब कहा जा रहा है कि एक्टर फिल्म में कर्ण का किरदार निभाते नजर आएंगे. पर इस फिल्म का सूर्या से क्या कनेक्शन है?

हाल ही में 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, जिस फिल्म में अब सलमान खान काम कर रहे हैं. उस ‘कर्ण’ पिक्चर को सूर्या के बॉलीवुड डेब्यू के तौर पर प्लान किया गया था. हालांकि, लंबे वक्त से यह फिल्म बंद पड़ी हुई थी. अब कहा जा रहा है फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ इस प्रोजेक्ट के लिए ही सलमान खान हाथ मिला रहे हैं. जिसे फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी. डायरेक्टर की प्लानिंग है कि सलमान खान को कर्ण के किरदार में दिखाया जाए.

क्यों पहले बंद हो गई थी फिल्म?

अगर ‘कर्ण’ फिल्म को सूर्या की बॉलीवुड डेब्यू के तौर पर प्लान किया था, तो यह बंद क्यों हुई? इसी रिपोर्ट से इस सवाल का जवाब भी मिल गया है. कहा जा रहा है इस फिल्म को बजट के चलते प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर ही रोकना पड़ गया था. लेकिन डायरेक्टर लंबे वक्त से इसे बनाने की सोच रहे थे. चर्चा ऐसी भी है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा सलमान खान को लीड रोल में लेकर ‘कर्ण’ को फिर से बनाने की तैयारी में हैं. हालांकि, न ही सलमान खान और न ही डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा. फिलहाल किसी ने भी फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. देखना होगा कि फरहान कब तक फिल्म का ऐलान करते हैं.

अबतक सलमान ने नहीं भरी हामी

बीते दिनों आई एक रिपोर्ट से पता लगा था कि सलमान खान अभी बातचीत के एडवांस स्टेज पर हैं. वो फिलहाल फिल्म को लेकर सबकुछ फाइनल कर रहे हैं. जिसमें डेट्स और फीस भी शामिल है. अबतक उन्होंने फिल्म को साइन नहीं किया है. क्योंकि यह एक बड़े लेवल की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, तो एक्टर किसी भी जल्दबाजी के मूड में नहीं लग रहे हैं. देखना होगा कब तक इस प्रोजेक्ट को फाइनल किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *