Ayodhya Temple CEO Row: अयोध्या मंदिर CEO विवाद, संत समिति ने हिंदू मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण का विरोध किया
अयोध्या में मंदिर प्रशासन में CEO की नियुक्ति को लेकर अखिल भारतीय संत समिति ने कड़ा विरोध जताया है. राष्ट्रीय सचिव स्वामी जितेंद्रानंद ने इस नियुक्ति को लेकर सरकार की मंशा पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं. समिति का ये साफ तौर पर कहना है कि भारत का संविधान एक धर्मनिरपेक्ष संविधान है, और ऐसी स्थिति में मठ मंदिरों की व्यवस्थाओं को संचालित करने का अधिकार किसी सत्ता या सरकार के पास नहीं होना चाहिए. देखें वीडियो….