News

एक-दो EMI मिस होने पर क्या बैंक बेच सकता है घर? जानिए होम लोन के नियम

सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि एक-दो ईएमआई मिस होते ही बैंक घर जब्त कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है. बैंक को तय कानूनी प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है. लगातार 90 दिन तक भुगतान न होने पर लोन एनपीए हो सकता है. इसके बाद बैंक 60 दिन का नोटिस देता है और भुगतान न होने पर ही आगे की कार्रवाई शुरू होती है. संपत्ति की नीलामी से पहले मूल्यांकन, सूचना और अन्य नियम पूरे किए जाते हैं. उधारकर्ता के अधिकार सुरक्षित रहते हैं और वो गलत कार्रवाई के खिलाफ अपील कर सकता है. आर्थिक परेशानी होने पर समय रहते बैंक से संपर्क करना बेहतर होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *