बिहार अस्पताल में प्लास्टर की जगह गत्ता! वायरल वीडियो की TV9 ने की पड़ताल
सोशल मीडिया पर बिहार के अस्पताल का एक वीडियो वायरल है, जिसमें फ्रैक्चर मरीज के पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता बंधा दिख रहा है. वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि मामला बेगूसराय के मंझौल अस्पताल का है. मरीज सड़क हादसे में घायल हुआ था और उसके पैर में फ्रैक्चर था. TV9 ने स्थानीय संवाददाता और बेगूसराय के सिविल सर्जन से जानकारी ली, जिन्होंने वीडियो को मंझौल अस्पताल का बताया. सिविल सर्जन के मुताबिक, स्टाफ की कमी के कारण रात में मरीज को अस्थायी सपोर्ट दिया गया था. TV9 फैक्ट चेक में वायरल वीडियो और बिहार से जुड़ा दावा सही पाया गया.
