Kartik Aaryan: ‘चंदू चैंपियन’ के बाद फिर स्पोर्ट्स ड्रामा में कार्तिक आर्यन, तजामुल इस्लाम की बायोपिक पर आ गया अपडेट

Kartik Aaryan New Biopic Movie: कार्तिक आर्यन ने कबीर खान की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में अपने करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस में से एक दी थी. फिल्म में उन्होंने पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था. ‘चंदू चैंपियन’ से नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन और कबीर खान एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. दोनों एक और स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए री-यूनाइट हुए हैं. खबरों की मानें तो ये फिल्म किकबॉक्सर तजामुल इस्लाम की जिंदगी पर बेस्ड होगी. अब इस फिल्म की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
‘चंदू चैंपियन’ के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर स्पोर्ट्स ड्रामा में वापसी कर रहे हैं. एक्टर अब जल्द ही किकबॉक्सर तजामुल इस्लाम की बायोपिक में कोच का किरदार निभाते नजर आएंगे. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर खान ने इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल शुरू कर दिया है.
तजामुल इस्लाम की बायोपिक में कार्तिक आर्यन
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कबीर खान और कार्तिक इस फिल्म के कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग अभी बाकी है. फिल्म के फाइनल शेड्यूल की शुरुआत 11 अगस्त से मुंबई के बीएमसी ऑफिस से हुई है. इसके बाद मेकर्स साकी नाका में फिल्म के लिए एक लंबा शूटिंग शेड्यूल करेंगे. इस अनटाइटल्ड बायोपिक में कार्तिक आर्यन तजामुल के कोच का किरदार निभा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 4 का काम क्यों अटका? डायरेक्टर अनीस बज्मी ने दिया अपडेट
कुछ सीन्स की शूटिंग बाकी
प्रोडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि कबीर खान ने कहानी के कुछ अहम हिस्सों को शूट के आखिरी फेज के लिए रखा था. सोर्स के मुताबिक, “बीएमसी ऑफिस शुरुआती लोकेशंस में से एक है. इसके बाद साकी नाका में लंबा शेड्यूल होगा. कार्तिक मिड-वीक में शूट से जुड़ेंगे और सितंबर की शुरुआत तक पूरे महीने शूट करेंगे.” बताया जा रहा है कि इस फिल्म को तजामुल इस्लाम के दो बार की वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियन बनने तक के सफर पर बेस्ड बायोग्राफिकल ड्रामा के तौर पर तैयार किया जा रहा है.
कार्तिक के फिल्म से जुड़ने के बाद वो सितंबर की शुरुआत तक लगातार शूटिंग करेंगे. इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद कार्तिक आर्यन अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 4’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है. कार्तिक आर्यन ने हाल ही में ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है. इस सम्मान को उन्होंने एक्टर ममूटी के साथ शेयर किया. कबीर खान की फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की थी.
यह भी पढ़ें – कार्तिक आर्यन ने ठुकराई सलमान खान और वामसी पेडिपल्ली की फिल्म? आ गया बड़ा अपडेट
कार्तिक आर्यन वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे. समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था और ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में फिल्म ने 49.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके अलावा, कार्तिक आर्यन के पास अनुराग बसु की एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म भी है, जिसमें उनके साथ श्रीलीला नजर आएंगी. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है.
