Cocktail 2 OTT Release Date: ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म अब ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें डिटेल

‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के बाद अब ये मूवी आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं.ये फिल्म 2012 में आई कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल’ की दूसरी किस्त थी, जिसमें सैफ, दीपिका और डायना पेंटी की मुख्य भूमिकाएं बदलकर रश्मिका, कृति और शाहिद नजर आए. तो चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कौन से ओटीटी प्लेटफार्म पर कब से देख सकते हैं.
फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर भी रही और इसके रिव्यू को भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. हालांकि इसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा था.होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ भी लव ट्रायएंगल पर बेस्ड है.
ओटीटी पर ‘कॉकटेल 2’
शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन स्टारर ‘कॉकटेल 2’ को आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. नेटफ्लिक्स की तरफ से इसकी अपडेट शेयर की गई है. जिसमें लिखा है, “दो लोग एक कपल होते हैं और तीन लोग एक कॉकटेल, अब तुम्हारी डेट पक्की है. नेटफ्लिक्स पर 14 अगस्त को देखें ‘कॉकटेल 2’.”
लव रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा
‘कॉकटेल’ की तरह ही ‘कॉकटेल 2’ भी एक लव रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है. जो शाहिद कपूर (कुणाल) और रश्मिका मंदाना (दिया) की कहानी है, जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन शादी को लेकर कन्फ्यूजन में हैं. वेकेशन के दौरान उनकी मुलाकात दीया की दोस्त एली (कृति सैनन) से होती है. यहीं से कहानी में एक मोड़ आता है.
शानदार रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैक्निल्क के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने वर्ल्ड वाइड 147.69 करोड़ की कमाई की थी. इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹113.69 करोड़ रहा था. ओवरसीज 34 करोड़ और फिल्म ने 95.46 करोड़ की नेट कमाई की थी. इस तरह से फिल्म कुल मिलाकर सफल रही थी.
शाहिद का वर्क फ्रंट
एक्टर शाहिद कपूर अपने आगामी प्रोजेक्ट वेब सीरीज फर्जी 2 (Farzi 2) को लेकर चर्चाओं में हैं, जिस पर अभी काम चल रहा है. मार्च 2026 में इसकी शूटिंग शुरू हुई थी. पहला सीजन ड्रामेटिक मोड़ पर खत्म हुआ था. अब शाहिद कपूर का रोल पहले से कहीं ज्यादा लेवल अप होने वाला है.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड फिल्म में किया काम, फिर आतंक की राह पर चला ये एक्टर, एनकाउंटर में हुआ ढेर
